1. Home
  2. राजनीति

वरुण गांधी का भविष्य क्या वो आम आदमी पार्टी में जाएंगे

एक जमाने में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी आने वाले दिनों में क्या आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं ऐसा सोचने वाले मान रहे हैं। हो भी क्यों न इस समय पार्टी में हाशिये पर चल रहे हैं। संजय मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी की छवि

वरुण गांधी का भविष्य क्या वो आम आदमी पार्टी में जाएंगे

एक जमाने में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी आने वाले दिनों में क्या आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं ऐसा सोचने वाले मान रहे हैं। हो भी क्यों न इस समय पार्टी में हाशिये पर चल रहे हैं।

संजय मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी की छवि एक सुलझे हुए व तेज तर्रार नेताओं के रूप में गिने जाते हैं लेकिन आजकल पार्टी से उनके संबंधों में खटास नजर आ रही है, कई ऐसे मुद्दे हैं जिसमें वो पार्टी की विचारधारा के खिलाफ बोल जाते हैं ऐसा कई लोगों का कहना है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए चुनाव में पार्टी ने उनकी कोई मदद नही ली जबकि वो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से ही सांसद हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा जैसा हाल कहीं वरुण गांधी का भी न हो, शत्रुघ्न सिन्हा भी भाजपा में रहते हुए पार्टी की ही कई विचारधाराओं का खुलेआम विरोध किया था,लेकिन भाजपा ने पार्टी में रहते हुए भी शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ कोई ऎक्शन नही लिया था, अंत मे शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी ही छोड़नी पड़ी ,ऐसा ही कहीं वरुण गांधी के साथ भी न हो। यदि ऐसा होता भी है तो आखिर वरुण गांधी क्या करेंगे ?

वरुण गांधी क्या कांग्रेस में जाएंगे? बिल्कुल भी नहीं क्योंकि कांग्रेस के गांधी परिवार से मेनका गांधी की बिल्कुल भी नही पटती । कांग्रेस में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के अलावा किसी की भी नही चलती ऐसे में वअकेले पड़ जाएंगे।

देश प्रदेश में कई पार्टियां हैं जो वरूण गांधी को अपने पाले में लाने का प्रयास कर सकती हैं, लेकिन उन पार्टियों का इतना अस्त्तित्व नही है जहाँ वरुण गांधी की पैठ बन सकती है। वरुण गांधी का अपना जनाधार भी है वो जनता में व देश विदेश में काफी लोकप्रिय हैं। पंजाब में वरुण गांधी की खासी पकड़ है ।

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल हो या उत्तर प्रदेश में सपा बसपा ये सब पार्टियां परिवारवाद से ग्रसित हैं ,इन पार्टियों में वरुण गांधी जाने से रहे। आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें वरुण गांधी जा सकते हैं। आम आदमी पार्टी को भी उत्तर प्रदेश में अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए जनता में लोकप्रिय और मजबूत नेता की जरूरत है ऐसे में वरुण गांधी ही एकमात्र विकल्प हो सकते हैं।

हो सकता है पंजाब और उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद राजनीति दलों में अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए नई सोच का विस्तार करें। आम आदमी पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में ईमानदार छवि वाले नेता वरुण गांधी अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

सुधीर मिश्रा