1. Home
  2. राजनीति

आदिवासियों के बाद अब दलित मतदाताओं को साधने का प्रयास,BJP ने 2023 चुनाव को साधने तैयार की रणनीति

संत रविदास जयंती पर BJP सत्ता-संगठन के साथ पंचायत स्तर तक झोंक रही ताकत,कल से कार्यक्रम

आदिवासियों के बाद अब दलित मतदाताओं को साधने का प्रयास,BJP ने 2023 चुनाव को साधने तैयार की रणनीति

संत रविदास जयंती पर BJP सत्ता-संगठन के साथ पंचायत स्तर तक झोंक रही ताकत,कल से कार्यक्रम

बुलंदसोच 15 फरवरी 2022 भोपाल।

प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव (Assembly elections in MP in 2023) हैं।इसके लिए अभी लंबा समय बाकी है। लेकिन प्रदेश के दोनों प्रमुख दलों ने इसे लेकर बनाई रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। मिशन-2023 के चलते अभी से जातिगत समीकरण जमाने लगे हैं। आदिवासियों के बाद अब दलित वर्ग के वोटरों(voters)को रिझाने की कोशिश रहेगी। इसलिए संत रविदास जयंती(sant ravidas jayanti) के बहाने BJP और कांग्रेस (congress) दोनों पार्टियां दलित वोटर्स को साधने में जुट गई हैं। प्रदेशभर में दोनों दलों द्वारा जगह-जगह आयोजन कराने की तैयारी में जुटे हैं।

read more:MP NEWS:BJP विधायक के कहने पर SP ने टीआई को किया लाइन हाजिर,मामला गर्माया

भाजपा सरकार (bjp government)इस बार रविदास(sant ravidas jayanti) जयंती ग्राम पंचायत स्तर तक मनाएगी। इसके लिए सत्ता और संगठन दोनों एक साथ जोर लगा रहे हैं। दरअसल, मध्यप्रदेश में इस वर्ग के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों के अलावा दलित वर्ग के वोटर अन्य सीटों पर भी असरदार है। इसलिए दलित वर्ग पर पैनी नजर जमाए है। पिछले विधानसभा चुनाव (assembly election) में बीजेपी को इनकी सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए बीजेपी को सत्ता हासिल नहीं हो सकी थी। 2013 की तुलना में अनुसूचित जाति वर्ग की 10 सीटों का नुकसान हुआ। 28 से सीट घटकर 18 पर आ गईं। इसलिए भाजपा दलित वर्ग को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

CM शिवराज बोले- रविदास सबके संत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan)ने खुद सोमवार को समीक्षा बैठक कर रविदास जयंती को लेकर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम ने कहा प्रदेश में राज्य, जिला, ब्लॉक और सभी पंचायतों में कार्यक्रम किए जाएंगे। संत रविदास सबके संत हैं।

read more:अंकिता लोखंडे ने समुद्र के बाद रेगिस्तान में किया पति संग रोमांस, दिए ऐसे पोज Photos देख नहीं हटा पाएंगे नजर

कमलनाथ की सागर में होनी है बड़ी जनसभा

कांग्रेस (congress)भी रविदास जयंती के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों में जुटी है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ(congress president kamal nath) 16 फरवरी को सागर में रविदास जयंती पर विशाल सभा को संबोधित करेंगे।