1. Home
  2. राजनीति

BSP और AIMIM ने बिगाड़ा कांग्रेस का गणित,11 नगर निगमों का जानिए परिणाम,कौन जीता-कौन हारा

मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना से जीत और हार की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। 11 नगर निगमों में से 6 के नतीजे आ गए हैं। 1-1 सीट कांग्रेस और आम आदमी के खाते में गई, जबकि 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। बाकी की 3 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस भी बढ़त बनाए हुए है।

BSP और AIMIM ने बिगाड़ा कांग्रेस का गणित,11 नगर निगमों का जानिए परिणाम,कौन जीता-कौन हारा
  • 06 नगर निगमों के नतीजे आये सामने
  • 04 भाजपा तो 01-01 कांग्रेस और आप के खाते में महापौर की कुर्सी

बुलंदसोच न्यूज़,17 जुलाई 2022 भोपाल ब्यूरो।

मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना से जीत और हार की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। 11 नगर निगमों में से 6 के नतीजे आ गए हैं। 1-1 सीट कांग्रेस और आम आदमी के खाते में गई, जबकि 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। बाकी की 3 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस भी बढ़त बनाए हुए है।

बुरहानपुर में BJP तो सिंगरौली में आप की जीत

पहला नतीजा बुरहानपुर से सामने आया। भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। यहां नोटा को 677 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हार का दूसरा फैक्टर ओवैसी की पार्टी का रहा। AIMIM उम्मीदवार 10 हजार से ज्यादा वोट ले गया।

सतना में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा हारे

सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24916 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सिद्धार्थ कांग्रेस से विधायक भी हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19765 वोटों से हराया। AIMIM प्रत्याशी कनीजा बी 9601 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं।

सागर नगर निगम में बीजेपी का कब्जा बरकरार

सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 12665 वोट से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की निधी जैन को हराया। मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी का खाता सिंगरौली से खुला। आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9352 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को हराया। बीजेपी के चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर रहे। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके 3547 वोटों से जीत गए। विक्रम ने BJP के आनंद धुर्वे को हराया।

भोपाल-इंदौर में भाजपा तो जबलपुर-ग्वालियर में कांग्रेस की बढ़त

भोपाल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय को 45,545 वोटों के साथ निर्णायक बढ़त मिली है। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 31 हजार की निर्णायक लीड बनाए हुए हैं। जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर 43694 की लीड लिए हुए हैं। ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार दूसरे राउंड में 10992 वोट से आगे हैं। उज्जैन में बीजेपी प्रत्याशी मुकेश टटवाल 2620 वोटों से आगे हैं।

जानिए, कहां से कौन बना मेयर…

नगर निगम भाजपा प्रत्याशी क्या स्थिति कांग्रेस प्रत्याशी क्या स्थिति
भोपाल मालती राय आगे विभा पटेल पीछे
इंदौर पुष्यमित्र भार्गव आगे संजय शुक्ला पीछे
ग्वालियर सुमन शर्मा पीछे शोभा सिकरवार आगे
जबलपुर डॉ. जितेंद्र जामदार पीछे जगत बहादुर सिंह आगे
खंडवा अमृता यादव (51925 वोट मिले) जीतीं आशा मिश्रा (32160 वोट मिले) हारीं
बुरहानपुर माधुरी पटेल (52823 वोट मिले) जीतीं शहनाज अंसारी हारीं (52281 वोट मिले)
छिंदवाड़ा आनंद धुर्वे हारे विक्रम अहाके जीते
उज्जैन मुकेश टटवाल आगे महेश परमार पीछे
सागर संगीता तिवारी जीतीं निधि जैन हारीं
सिंगरौली चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा हारे अरविंद चंदेल (25233 वोट मिले) हारे (आप की रानी अग्रवाल जीतीं- 34585 वोट मिले)
सतना योगेश ताम्रकार (63292 वोट मिले) जीते सिद्धार्थ कुशवाहा (38376 वोट मिले) हारे