BREAKING NEWS
2026-08-02

छतरपुर: नौगांव थाने में जहर खाने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, छतरपुर।

छतरपुर जिले के नौगांव थाना परिसर में देर रात जहर खाने वाले एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना नौगांव थाना क्षेत्र के लहरपुरवा गांव की है।

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि पीड़ित युवक जमीन विवाद के एक मामले में लंबे समय से थाने के चक्कर लगा रहा था। वह पुलिस के बर्ताव से दुखी था।

युवक ने दो दिन पहले भी इस संबंध में आवेदन दिया था। शनिवार देर रात विवाद के बाद वह पुनः थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

परिजनों के अनुसार, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार करते हुए उसे फटकार लगाई, जिससे आहत होकर उसने थाना परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया।

युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

परिजनों ने थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।