1. Home
  2. मध्यप्रदेश

MP में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा:सरपंच का प्रमाण पत्र देने नायब तहसीलदार ने डेढ़ लाख मांगी रिश्वत,रंगे हाँथ गिरफ्तार

MP अजब है सबसे गजब हैशिवपुरी जिले में चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी से जीत का प्रमाण पत्र देने के बदले रिश्वत वसूली जा रही थी, वह भी थोड़ी बहुत नहीं बलिक डेढ़ लाख रुपए।

MP में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा:सरपंच का प्रमाण पत्र देने नायब तहसीलदार ने डेढ़ लाख मांगी रिश्वत,रंगे हाँथ गिरफ्तार
  • शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील का मामला
  • लोकायुक्त पुलिस ने की कार्यवाही,1 लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ाया

बुलंदसोच न्यूज़,ब्यूरो शिवपुरी।

MP अजब है सबसे गजब हैशिवपुरी जिले में चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी से जीत का प्रमाण पत्र देने के बदले रिश्वत वसूली जा रही थी, वह भी थोड़ी बहुत नहीं बलिक डेढ़ लाख रुपए।लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

Read more:कटनी में बोले CM शिवराज:’कमलनाथ जैसे मजबूर आदमी को मुख्यमंत्री बनाकर क्या करोगे’

इस घटना को मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी की पराकाष्ठा कह सकते हैं। चुनाव जीतने के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करना किसी भी प्रत्याशी का कानूनी अधिकार है। इसमें लेटलतीफी नहीं की जा सकती। यह निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देना ही पड़ता है। इसके बावजूद शिवपुरी जिले में निर्वाचन प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के बदले रिश्वत लेने का मामला सामने आया है।

Read more:REWA:कांग्रेस नेता पर प्राणघातक हमला,हालत नाजुक

लोकायुक्त पुलिस ने शिवपुरी जिले के खनियाधाना तहसील के नायब तहसीलदार सुधाकर तिवारी को गिरफ्तार किया है। दावा है कि अधिकारी ने चुनाव जीतने वाले सरपंच उमाशंकर लोधी से निर्वाचन प्रमाण पत्र देने के बदले डेढ़ लाख रुपए मांगे थे। ₹100000 नगद लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।