1. Home
  2. देश

देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू,CJI ने महामहिम को दिलाई शपथ

President's swearing-in ceremony:देश के 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu as 15th President in india) को चीफ जसटिस एनवी रमन्ना (CJI N V Ramanna) ने शपथ दिलाई। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।

देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू,CJI ने महामहिम को दिलाई शपथ

बुलंदसोच न्यूज़,नई दिल्ली।

President’s swearing-in ceremony:देश के 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu as 15th President in india) को चीफ जसटिस एनवी रमन्ना (CJI N V Ramanna) ने शपथ दिलाई।
मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। सुबह सवा 10 बजे द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के सेंट्रल हॉल पहुंचीं और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ली। उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

पढ़िए शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण

“मैं जिस जगह से आती हूं, वहां प्रारंभिक शिक्षा भी सपना होता है। गरीब, पिछड़े मुझे अपना प्रतिबिंब दिखाते हैं। मैं भारत के युवाओं और महिलाओं को विश्वास दिलाती हूं कि इस पद पर काम करते हुए उनका हित मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा।

संसद में मेरी मौजूदगी भारतीयों की आशाओं और अधिकारों का प्रतीक है। मैं सभी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। आपका भरोसा और समर्थन मुझे नई जिम्मेदारी संभालने का बल दे रहा है।

मैं पहली ऐसी राष्ट्रपति हूं जो आजाद भारत में जन्मी। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भारतीयों से जो उम्मीदें लगाई थीं, उन्हें पूरा करने का मैं पूरा प्रयास करूंगी।

राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना मेरी निजी उपलब्धि नहीं है, यह देश के सभी गरीबों की उपलब्धि है। मेरा नॉमिनेशन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकता है, बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकता है।’

राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू

शपथ ग्रहण से पहले द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, यहां उन्होंने रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से मुलाकात की। दोनों ने मुर्मू को बधाई दी। राष्ट्रपति भवन के लिए निकलने से पहले राजघाट पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी।

Read more:BHOPAL:राजधानी की VIP रोड को बनाया जाएगा 8 लेन, MPRDC को मिला प्रोजेक्ट

ओडिशा से पहुंचे 64 विशेष मेहमान

अब राष्ट्रपति भवन (president house in india) की रसोई में ‘पखाल और सजना का साग’ पकेगा।मुर्मू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ओडिशा से 64 खास मेहमान आए हैं। शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया है। उसके बाद सभी को पूरा भवन घुमाया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में ये रहे शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू( President Draupadi Murmu) के शपथ समारोह में देश के सर्वोच्च पद के लोग शामिल हुए हैं। राजनेता, न्यायाधीश, ब्यूरोक्रेट्स, लेकिन इस समारोह में द्रौपदी ने अपने खास लोगों को निमंत्रण देकर बुलाया है। ओडिशा के मयूरभंज जिले से 64 लोग इस समारोह में शामिल हुए हैं।

Read more:प्राथमिक शिक्षक से लेकर प्रिंसिपल बनने का सुनहरा मौका:1616 पदों पर निकली भर्ती,यहाँ देखे ऑफिसियल 161ऑफिसियल नोटिफिकेशन
उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल हुए।

25 जुलाई को शपथ लेने वालीं 10वीं प्रेसिडेंट होंगी

भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली थी। तब से 25 जुलाई को ज्ञानी जैल सिंह, आर. वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, के.आर. नारायणन, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद ने इसी तारीख को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।