BREAKING NEWS
2026-08-12

ग्वालियर: मनचलों की प्रताड़ना से तंग 16 वर्षीय किशोरी ने पिया एसिड

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर के बिजौली में एक 16 वर्षीय किशोरी ने मनचलों की लगातार प्रताड़ना से त्रस्त होकर एसिड पी लिया।

Advertisement

किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में किशोरी का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने दो मनचलों की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाने की बात कही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है।

पीड़ित किशोरी बिजौली स्थित ग्राम केशवपुर की निवासी है। गांव में ही रहने वाले निरबोध पुत्र ईश्वरी कुशवाह और कोमेश पुत्र राजेश कुशवाह उसे कई दिनों से परेशान कर रहे थे।

ये दोनों अक्सर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते थे और उन्होंने छेड़छाड़ करते हुए उसकी तस्वीरें भी खींच ली थीं।

इन तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर वे लगातार किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते रहे।

मनचलों की इस प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने अपने घर पर बाथरूम में एसिड पी लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर हालत में ग्वालियर लेकर आए, जहां उसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है।