1. Home
  2. मनोरंजन

MP के खाद्य मंत्री ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर किया शोक व्यक्त

प्रदेश के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

MP के खाद्य मंत्री ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर किया शोक व्यक्त

बुलंदसोच,डेस्क भोपाल।

प्रदेश के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। खाद्य मंत्री सिंह ने कहा कि आप जैसा ना कोई था और ना कोई होगा।लता मंगेशकर जी के रूप में आज देश ने अमूल्य रत्न खो दिया है। उनके निधन से न सिर्फ संगीत जगत बल्कि विश्व को भी एक गहरा आघात लगा है। उनका निधन संगीत जगत के लिये अपूर्णीय क्षति है।

Read more:IAS मनोज पुष्प ने रीवा कलेक्टर के पद पर किया पदभार ग्रहण,शासन की योजनाओं को बेहतर बनाने अधिकारियों को दिए निर्देश

सिंह ने कहा कि आप के द्वारा गाये गए गानों के जरिये आप हमेशा आपके चाहने वालों के दिलो में जिंदा रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवारजन एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read more:देश मे बढ़े प्रॉपर्टी के दाम,सरकार ने बढ़ाया टैक्स,यदि आप खरीद रहे जमीन-जायदाद तो यह खबर जरूर पढ़ें….