General Bipin Rawat Death News Updates: सीडीएस बिपिन रावत और अन्य लोग Mi-सीरीज के हेलिकॉप्टर पर सवार थे. यह हेलिकॉप्टर तमिलनाडु में कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ. सीडीएस बिपिन रावत कोयंबटूर के पास सुलूर में भारतीय वायु सेना के अड्डे से कुन्नूर के वेलिंगटन जा रहे थे.
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर के कल यानी गुरुवार शाम तक एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है. शुक्रवार को पति-पत्नी के शवों को उनके घर लाया जाएगा और लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन करने की अनुमति होगी. उसके
बाद कामराज मार्ग से दिल्ली कैंटोनमेंट के बराड़ चौराहा श्मशान घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. अंतिम संस्कार के लिए उनकी छोटी बहन और भाई भी वहां मौजूद रहेंगे.
जानिए बिपिन रावत के बारे में खास जानकारी
जनरल बिपिन रावत(PVSM, UYSM, AVSM, YSM, SM, VSM, ADC) ( 16 मार्च 1958- 8 दिसंबर 2021) भारत के पहले रक्षा या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे; उन्होंने ने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया। इससे पूर्व वो भारतीय थल सेना के प्रमुख थे। रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक थल सेनाध्यक्ष के पद पर रहे। 8 दिसम्बर 2021 को उनका हैैैलीकाॅप्टर 63 वर्ष की आयु मे दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।

बिपिन रावत के नेतृत्व
उप सेना प्रमुख
दक्षिणी कमान
19 इन्फैंट्री डिवीजन
5 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स
इन्फैंट्री बटालियन, पूर्वी सेक्टर
संयुक्त राष्ट्र मिशन
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
शिक्षा
बिपिन रावत ने भारतीय सैन्य अकादमी से स्नातक उपाधि प्राप्त की है।
आई एम ए देहरादून में इन्हें ‘सोर्ड ऑफ़ ऑनर’ से सम्मानित किया गया था
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से रक्षा एवं प्रबन्ध अध्ययन में एम फिल की डिग्री।
मद्रास विश्वविद्यालय से स्ट्रैटेजिक और डिफेंस स्टडीज में भी एम फिल।
2011 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालयसे सैन्य मीडिया अध्ययन में पीएचडी।
सम्मान
परम विशिष्ट सेवा पदक
उत्तम युद्धसेवा पदक
अति विशिष्ट सेवा पदक
युद्ध सेवा पदक
सेना पदक
विशिष्ट सेवा पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धाजंलि