मुरैना जिले के अंबाह में अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र सिंह तोमर की मौत हो गई। शनिवार सुबह 9 बजे अझेड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह अंबाह सामान खरीदने जा रहे थे, तभी मुख्य सड़क पर हादसा हुआ। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पिता की मौत की खबर सुनते ही उनकी बेटी ज्योति ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ज्योति को अंबाह अस्पताल से जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया है। अंबाह पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।