BREAKING NEWS

Latest News

उज्जैन रावण दहन विवाद: ब्राह्मण समाज आयोजकों को भेजेगा कानूनी नोटिस, जवाब न मिलने पर कोर्ट जाने की तैयारी

उज्जैन में 20 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन कार्यक्रम पर विवाद बढ़ गया है। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने आयोजन समितियों को कानूनी नोटिस भेजने का निर्णय लिया है, जिसमें रावण दहन का शास्त्रोक्त आधार मांगा जाएगा। समाज का तर्क है कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था, दहन नहीं। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो समाज कोर्ट में याचिका दायर करेगा और लोगों से कार्यक्रम में शामिल न होने की अपील करेगा। इस बीच, दशहरा मैदान पर 101 फीट ऊंचे रावण का निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है।