BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में पीएम ई-बस सेवा का विस्तार, बसों की संख्या 70 से बढ़कर 150 होगी

इंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें पीएम ई-बस सेवा के तहत वर्तमान में संचालित 70 ई-बसों की संख्या बढ़ाकर 150 करने की घोषणा की गई। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लि. परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। इंटरसिटी मार्गों पर इंदौर से कई शहरों और तीर्थस्थलों तक बसों का संचालन किया जा रहा है। महिला सुरक्षा हेतु पेनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे और लाइव ट्रेकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी इन बसों में उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने इसे गरीबों, किसानों और विद्यार्थियों के लिए एक संकल्प की पूर्ति बताया।