BREAKING NEWS

Latest News

अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के चार गेट खुले, सिंध नदी का जलस्तर बढ़ा

अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध में लगातार जल आवक और बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए रविवार दोपहर चार जलद्वार खोले गए। इन गेटों के खुलने से नरवर स्थित मोहनी पिकअप वियर के गेट भी खोले गए, जिससे सिंध नदी में पानी की निकासी हुई। धूमेश्वर महादेव धाम क्षेत्र में सिंध नदी का बहाव तेज हो गया और वह उफान पर आ गई। स्थानीय प्रशासन ने भितरवार क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। बांध का जलस्तर 346.15 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें 99.17 प्रतिशत जलभराव है। कुल 19307 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।