BREAKING NEWS

Latest News

मोहन भागवत ने कहा: अब कटने और बंटने के दिन गए, 1947 जैसी त्रासदी देश में फिर कभी नहीं होगी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने इंदौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अब विभाजन के दिन समाप्त हो गए हैं और 1947 जैसी त्रासदी दोबारा नहीं होगी। उन्होंने यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुभवशाला के लोकार्पण के अवसर पर कही। डॉ. भागवत ने संघ को एक अनोखा संगठन बताया, जिसके जैसा कोई और नहीं है, और अनुभवशाला को इसे जानने का एक अच्छा प्रयोग बताया। उन्होंने कहा कि संघ को समझने के लिए अनुभव आवश्यक है, और यह शाला संघ का प्रत्यक्ष दर्शन कराती है।