ग्वालियर में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी स्वीटी राजावत और निरीक्षक सुरभि शर्मा के नेतृत्व में टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। पुलिस ने रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे और स्टाफ के बायोडाटा का रिकॉर्ड खंगाला। मोनार्क द फैमिली सलून और द बीच सैलून एंड स्पा में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, जबकि द हीलिंग स्पा बंद पाया गया। पुलिस ने संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और अनैतिक गतिविधियों को रोकने के निर्देश दिए।