BREAKING NEWS

Latest News

इंटरनेट मीडिया एल्गोरिदम से किशोरों और युवाओं में बढ़ रही मानसिक परेशानी

इंटरनेट मीडिया का बढ़ता उपयोग किशोरों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। इसके एल्गोरिदम लगातार एक जैसा कंटेंट परोस रहे हैं, जिससे उनमें बेचैनी, उदासी और चिड़चिड़ापन जैसी मानसिक समस्याएं बढ़ रही हैं। मनोचिकित्सकों के पास ऐसे मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। बच्चों में अश्लील कंटेंट से ओसीडी और आक्रामक कंटेंट से आक्रामकता जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। विशेषज्ञ अभिभावकों को बच्चों के कंटेंट पर ध्यान देने और उनसे खुलकर बात करने की सलाह दे रहे हैं, ताकि समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके।