जबलपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धर्म और भक्ति का उल्लास छाया रहा। श्री सनातन धर्म महासभा ने 47वीं भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसका शुभारंभ 51 बटुकों के शंख वादन से हुआ। शोभायात्रा में भजन मंडलियां, बैंड दल और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही, जिसमें अनेक मंदिरों की झांकियां शामिल थीं। भेड़ाघाट स्थित हरे कृष्णा आश्रम में भी भगवान राधा-कृष्ण का अभिषेक, संकीर्तन, महाआरती और मटकी फोड़ प्रतियोगिता जैसे विशेष आयोजन हुए, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।