डिंडौरी जिले के ग्राम जल्दा मुड़िया के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह डिंडौरी-मंडला मार्ग पर सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। यह प्रदर्शन लगभग 7 किलोमीटर कच्चे रास्ते को पक्का करने की कई महीनों पुरानी मांग पर ध्यान न दिए जाने के बाद किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने समस्या समाधान के लिए कई बार आवेदन दिए हैं। पक्की सड़क के अभाव में बरसात में स्कूल, सोसायटी और पंचायत भवन तक पहुंचने में दिक्कत होती है, साथ ही गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दे रही है।