इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और नए क्षेत्रों के विकास पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रेडिसन और रोबोट चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी मिली, जिसके लिए 177.33 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग पौने पांच हेक्टेयर भूमि पर 2000 आवासीय यूनिट बनाने का अहम फैसला लिया गया। ये आवास एमआर-12 और एमआर-11 जैसी परियोजनाओं में बाधक निर्माणों से प्रभावित परिवारों के विस्थापन के लिए उपयोग होंगे, जिसकी लागत 519 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। एरोसिटी विकास और अन्य क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिली।