BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर में स्कूल बस की टक्कर से युवती की मौत

जबलपुर के एमआर फोर पर मंगलवार दोपहर एक स्कूल बस की टक्कर से मोपेड सवार 27 वर्षीय अल्का पांडे की मौके पर मौत हो गई। अल्का प्रतियोगी परीक्षा देकर भेड़ाघाट स्थित केंद्र से घर लौट रही थीं। लिटिल वर्ल्ड स्कूल बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1092 ने उनकी मोपेड क्रमांक एमपी 20 एसजेड 6001 को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अल्का सड़क पर गिरीं और बस का पहिया उनके सिर पर से गुजर गया। यादव कॉलोनी चौकी पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर बस जब्त कर ली है और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।