BREAKING NEWS

Latest News

राजगढ़: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के घर चाकू की नोंक पर लाखों की लूट, महिला ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने 50 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता जादौन के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर लाखों की लूट की। बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट भी की और 4 लाख नकद, सवा दो तोला सोना व 500 ग्राम चांदी लूट ले गए। बदमाश महिला को मारने की बात कर रहे थे, जिसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए कमरे की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।