BREAKING NEWS

Latest News

भाजपा प्रदेश में ओबीसी जातियों का आंतरिक सर्वे कराएगी

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जातियों का आंतरिक सर्वे करा रही है। इस पहल का उद्देश्य उन ओबीसी जातियों और उपजातियों को सूचीबद्ध करना है जिनका सत्ता और संगठन में प्रतिनिधित्व अपेक्षाकृत कम है। प्रदेश की 56 प्रतिशत आबादी ओबीसी वर्ग से आती है, जिसमें 92 जातियां शामिल हैं। भाजपा ने यह जिम्मेदारी ओबीसी मोर्चा को सौंपी है, जिसने जिला प्रभारियों को नौ बिंदुओं का एक प्रपत्र दिया है।