BREAKING NEWS

Latest News

भेरुघाट में बेकाबू ट्रक ने दो कारों और ट्रक को मारी टक्कर, तीन की मौत

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेरुघाट में गुरुवार रात करीब 9.30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मानपुर से धामनोद जा रहा अनाज से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसा। इस ट्रक ने पहले दो कारों को टक्कर मारी और फिर एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।