BREAKING NEWS

Latest News

तेलंगाना: आदिलाबाद के रिम्स अस्पताल में भीषण आग, पांच दिन के नवजात की मौत, 28 बच्चे सुरक्षित

तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से पांच दिन के एक नवजात शिशु की मौत हो गई। यह आग सोमवार देर रात करीब 11:50 बजे लगी थी। हालांकि, दमकलकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों ने वार्ड में भर्ती 28 अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।