BREAKING NEWS

Latest News

राजधानी भोपाल के 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

राजधानी भोपाल में रविवार को लगभग 40 इलाकों में मरम्मत कार्यों के कारण दो से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी ने बताया है कि चित्रगुप्त नगर, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, इतवारा, आनंद नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

भोपाल: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, बिजली खंभे के सपोर्ट वायर पर अटकी

भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आकाशवाणी कार्यालय के सामने हुई इस घटना में कार बिजली के खंभे को सहारा देने वाले स्टील सपोर्ट वायर पर चढ़ गई और हवा में अटकी रही। सुबह 5:15 बजे हुई यह घटना तब घटी जब चालक एक अन्य वाहन से बचने के चक्कर में कार को कट मार रहा था। घबराहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबने से कार अत्यधिक रफ्तार में वायर पर चढ़ गई। मजबूत वायर ने कार का भार संभाला, जिससे चालक सुरक्षित रहा और कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को सुरक्षित नीचे उतारा।