BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में नगर निगम चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया

इंदौर में नगर निगम के चालक धर्मेंद्र धारु ने मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। धर्मेंद्र ने आत्महत्या के प्रयास से पहले एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने भंवर धावरे पर मानसिक उत्पीड़न, निगम की गाड़ी न सौंपने और दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में लेनदेन और उधारी के पैसों को लेकर विवाद की बात सामने आई है।