BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर-कोलकाता सीधी विमान सेवा शनिवार से शुरू

जबलपुर और कोलकाता के बीच बहुप्रतीक्षित सीधी विमान सेवा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन कोलकाता से 17 यात्री सुबह 9:35 बजे डुमना विमानतल पहुंचे, जहाँ वाटर कैनन सलामी से उनका स्वागत किया गया। सांसद आशीष दुबे सहित जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों का अभिनंदन किया। जबलपुर से 28 यात्री कोलकाता के लिए रवाना हुए। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी, जिससे दोनों शहरों के बीच आवागमन आसान होगा और महाकौशल क्षेत्र को भी सीधा हवाई संपर्क मिलेगा। यात्रियों ने इस नई कनेक्टिविटी पर उत्साह व्यक्त किया।

एलायंस एयर की जबलपुर-कोलकाता सीधी उड़ान 8 अगस्त से शुरू

एलायंस एयर 8 अगस्त से जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधी विमान सेवा शुरू कर रहा है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। एटीआर-72 विमान कोलकाता से सुबह 7:05 बजे चलकर 9:35 बजे जबलपुर पहुंचेगा और 10:00 बजे जबलपुर से चलकर 12:35 बजे कोलकाता पहुंचेगा। इससे यात्रियों को सीधा विकल्प मिलेगा, इंडिगो का एकाधिकार समाप्त होगा और किराए में संतुलन आने की उम्मीद है। सांसद आशीष दुबे के प्रयासों से यह सेवा बहाल हुई है।