उमरिया के लालपुर स्थित आवास में पीआईयू विभाग के इंजीनियर दिलीप सिंह टेकाम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह मंगलवार सुबह अपने कमरे में नहीं उठे, जिसके बाद कर्मचारियों और ड्राइवर ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दिनभर दरवाजा नहीं खुलने पर देर शाम पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्रारंभिक जांच में शराब के अत्यधिक सेवन की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है।