BREAKING NEWS

Latest News

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला: हारने पर चुनाव आयोग खराब, जीतने पर ठीक कैसे?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस के जीतने पर चुनाव आयोग ठीक और हारने पर खराब कैसे हो जाता है। चौहान ने मतपत्र से चुनाव की मांग को देश को 80-90 के दशक में ले जाने की कोशिश बताया। उन्होंने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में कांग्रेस की जीत का हवाला देते हुए कहा कि हारने के बाद जनादेश का अपमान करना और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। चौहान ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।