इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) विदिशा जिले में कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) प्लांट स्थापित कर रहा है। यह प्लांट मक्का, धान, गेहूं सहित अन्य फसलों के अवशेषों का उपयोग कर किसानों को अतिरिक्त आय प्रदान करेगा। वर्तमान में किसान इन अवशेषों को जला देते हैं, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है। इस पहल से नरवाई जलाने की घटनाओं में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सचिव निशांत वरवड़े ने प्लांट स्थापना की कार्यवाही शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए 15-20 एकड़ सरकारी जमीन की तलाश की जा रही है।