BREAKING NEWS

Latest News

छिंदवाड़ा: बदहाल सड़क के कारण गर्भवती तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, ग्रामीणों ने चारपाई पर पहुंचाया

छिंदवाड़ा के ग्राम सालीवाड़ा शारदा के खजरी मोहल्ले में बदहाल सड़क के कारण एक गर्भवती महिला तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को ग्रामीणों ने चारपाई पर लिटाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे अमरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी सामान्य डिलीवरी हुई और जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण कर गड्ढे भरने और स्थायी निर्माण का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।