मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित सावंतवाड़ी रोड के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीएसएमटी से उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। यह सेवा मुंबई और दक्षिण कोंकण के बीच सीधी दैनिक रेल सेवा की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी, जिससे यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को लाभ मिलेगा।