वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास कोच में बड़े बदलाव की तैयारी है। रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियरों ने 180 डिग्री घूमने वाली (रोटेटिंग) सीटों को हटाने का प्रस्ताव दिया है। यह सुझाव हाल ही में प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियरों के सम्मेलन में दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार, इन सीटों में बार-बार खराबी आती है और इनके रख-रखाव में समस्या आती है। सीटों को स्थायी करने से कोच में अतिरिक्त जगह बचेगी, जिससे प्रत्येक एग्जीक्यूटिव कोच में एक नई कतार जोड़ी जा सकेगी, जिससे यात्रियों की क्षमता और रेलवे की आय में वृद्धि होगी।