इंदौर में लगभग 75 हजार वाहन बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के चल रहे हैं। इन वाहनों की नंबर प्लेट कैमरा सिस्टम में सर्च न होने के कारण ऑनलाइन चालान प्रक्रिया में बाधा आ रही है, जिसका फायदा उठाकर कुछ चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इंदौर जिले में 2019 से पहले पंजीकृत 13 लाख से अधिक वाहनों में एचएसआरपी लगाई जानी थी। आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि एचएसआरपी के बिना ट्रांसफर व अन्य कार्यालयीन आवेदन प्रक्रिया नहीं होती है। एचएसआरपी चोरी रोकने, फर्जी नंबर प्लेट पर अंकुश लगाने और ऑनलाइन चालान में सुविधा प्रदान करती है।