BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर नगर निगम परिषद की विशेष बैठक आज, मनोज सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता

ग्वालियर नगर निगम परिषद की विशेष बैठक आज दोपहर 3 बजे जल विहार स्थित परिषद सभागार में नगर निगम परिषद अध्यक्ष मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में होगी। शहर के विकास और निगम प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। पिछली बैठक अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण स्थगित कर दी गई थी। इस बार स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, सड़कों की स्थिति, निविदा प्रकरणों और श्मशान घाटों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों दोनों के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।