BREAKING NEWS

Latest News

एनएच-46 पर गुड़ से भरा मिनी ट्रक पलटा, हेल्पर की मौत; चालक फरार

राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर रविवार दोपहर सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के कलोथरा गांव के पास गुड़ से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। इस हादसे में वाहन के केबिन में फंसा हेल्पर मृत पाया गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 33 G 7642 मुरैना से शिवपुरी की ओर जा रहा था, जब उसका संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया, जिससे अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।