रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को कुलगुरु कार्यालय में लगभग तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर लॉ विभाग की जर्जर इमारत, दो वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति, बढ़ी हुई फीस, परीक्षा परिणाम में देरी और एनसीसी इकाई के निलंबन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रांत मंत्री सुव्रत बांझल ने सुविधाओं की कमी और फीस वृद्धि पर सवाल उठाए, जबकि महानगर मंत्री आर्यन पुंज ने एनसीसी इकाई बहाल करने की मांग की। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।