जबलपुर में एथनाॅल उत्पादन के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा आवंटित चावल की आपूर्ति में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। शहपुरा के वेयरहाउस से उठवाया गया हजारों मीट्रिक टन चावल निर्धारित एथनाॅल प्लांट तक नहीं पहुंचा, बल्कि रास्ते में ही अन्य स्थानों पर खपा दिया गया। इस फर्जीवाड़े में शहर के राइस मिलर, ट्रांसपोर्टर और एफसीआई अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। परिवहन दस्तावेजों में हेरफेर और जीपीएस सिस्टम की कमी जैसे अनियमितताएं भी उजागर हुई हैं। एफसीआई अधिकारियों का कहना है कि गेट से बाहर जाने के बाद चावल पर उनका अधिकार नहीं रहता है।