रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की ‘संघनित पदार्थ भौतिकी-II’ विषय की 17 सितंबर को होने वाली परीक्षा निरस्त कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम से बाहर होने के कारण यह निर्णय लिया गया। नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित होगी। वहीं, बीएएलएलबी चौथे सेमेस्टर की हिंदी विषय की परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने के आरोप को लेकर एनएसयूआई के नेतृत्व में छात्रों ने कुलगुरु के आवास का घेराव किया और निष्पक्ष जांच व छात्रहित में निर्णय की मांग की।