BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों में 5,560 विद्यार्थियों ने प्रवेश रद्द कराए

मध्य प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कुल 5,560 विद्यार्थियों ने अपने दाखिले रद्द करा लिए हैं। इनमें इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम से 2,355, डिप्लोमा इंजीनियरिंग से 1,384 और एमबीए से 419 छात्र शामिल हैं। प्रदेश में विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की 3,12,752 सीटों में से 1,69,142 पर प्रवेश हुए, जिससे 1,43,610 सीटें रिक्त रह गईं। इंजीनियरिंग की 76,872 सीटों में से 49,151 पर प्रवेश हुए, जबकि एमबीए की 56 हजार सीटों में से 34,176 पर दाखिले हुए, जो पिछले वर्ष से 2,906 कम हैं।