मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम में अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों और बचाव दल के कर्मचारियों से वर्चुअली संवाद किया। डॉ. यादव ने जरूरत पड़ने पर बाढ़ पीड़ितों को एयर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने और जान बचाने वालों को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियानों से 527 लोगों की जान बचाई गई है। मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता से कार्य करने को कहा।