BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर वायरोलॉजी लैब में एक महिला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज स्थित वायरोलॉजी लैब में हुई जांच में एक महिला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला छतरपुर जिले की निवासी है और जेएएच में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित जिले को इसकी सूचना भेज दी है। इससे पूर्व 10 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं, मौसम में बदलाव और वायरल संक्रमण के कारण अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। सोमवार को कुल 3865 मरीज ओपीडी पहुंचे, जिनमें मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक 740 मरीज शामिल थे।