BREAKING NEWS

Latest News

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी को थाने में विशेष सुविधाएँ; हवलदार लाइन अटैच

भोपाल के कमला नगर थाने में पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार करणी सेना जिलाध्यक्ष हेमंत ठाकुर उर्फ राजपूत को हिरासत के दौरान विशेष सुविधाएँ दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हवलदार दीपक कटियार ने हेमंत को पसंद का भोजन व फल दिए, अपनी निजी कार में घुमाया और सादे कपड़ों में जुलूस निकलवाया, जो निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत था। थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने निर्देशों की अवहेलना की बात कही है। डीसीपी ने इस मामले में हवलदार दीपक कटियार को लाइन अटैच कर दिया है, जिसकी कार्यप्रणाली पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।