ग्वालियर में आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवायोजन, अभिलेख संधारण और भुगतान में अनियमितताओं के चलते फार्मासिस्ट ग्रेड-दो विकास यादव को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर ने यह आदेश जारी किया। जांच में प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही सामने आई। स्वीकृत पदों से अधिक कर्मचारियों की भर्ती और बिना वाहन के ड्राइवरों की नियुक्ति से शासन पर अनावश्यक वित्तीय भार पड़ा। विकास यादव पर अपेक्षित नियंत्रण और पर्यवेक्षण न रखने का भी आरोप है।