BREAKING NEWS

Latest News

नालसा की पश्चिमी क्षेत्र क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस इंदौर में शुरू, सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने किया उद्घाटन

इंदौर में नेशनल लीगल सर्विसेस अथारिटी (नालसा) की दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कांफ्रेंस शनिवार से शुरू हुई। देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने इसका उद्घाटन किया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और पांच हाई कोर्ट के 50 से अधिक न्यायमूर्ति तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्यमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे। कांफ्रेंस में मध्यस्थता, आदिवासी समुदायों के विधिक सशक्तीकरण और बाल-अनुकूल न्याय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए और जजेस गेस्ट हाउस का भूमिपूजन भी किया।