BREAKING NEWS

Latest News

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का महामंथन ओरछा में शुरू, मोहन यादव-सिंधिया सहित 350 प्रतिनिधि शामिल

ओरछा में 14 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का दो दिवसीय महामंथन रविवार को शुरू हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित लगभग 350 प्रतिनिधि होटल राजमहल में एकत्रित हुए हैं। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण और मिशन 2028-29 की चुनावी तैयारियों पर रणनीति बनाई जा रही है। इसकी शुरुआत ध्वजारोहण और प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण से हुई। पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा ने गुटबाजी की चर्चाओं को काल्पनिक बताया।

भोपाल भाजपा की जिला कार्यसमिति घोषित, 90 नेता शामिल, सुरेश पचौरी स्थायी आमंत्रित सदस्य

भोपाल भाजपा ने रविवार देर रात अपनी जिला कार्यसमिति की घोषणा की। जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 90 जिला कार्यकारिणी सदस्यों, 23 स्थायी आमंत्रित सदस्यों और 21 विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। अध्यक्ष ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को सशक्त बनाने की अपील की और बताया कि शेष सदस्यों की घोषणा जल्द होगी।