BREAKING NEWS

Latest News

पश्चिम मध्य रेलवे: वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का भोपाल कार्यालय सील, 1 करोड़ से अधिक बकाया किराया

पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन ने वर्ष 2014 के मान्यता चुनाव में हार चुकी वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के भोपाल स्थित कार्यालय को 1 अगस्त को सील कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर 2014 में मान्यता गंवाने के बाद भी यूनियन के पास कार्यालय बना हुआ था। इससे पहले, प्रशासन ने यूनियन को मिली सीयूजी सिम, कार्ड पास और स्पेशल कैजुअल लीव जैसी अधिकांश सुविधाएं वापस ले ली थीं। कर्मचारी परिषद का दावा है कि यूनियन पर कार्यालय के किराए की एक करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि है, जिसके लिए पदाधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।