जबलपुर के लम्हेटा बायपास पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। ड्राइवर की सूझबूझ और परिवार के त्वरित प्रतिक्रिया से सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, हालांकि आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। जबलपुर में कारों में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है, पूर्व में भी कई ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं।