इंदौर के खुड़ैल इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मुकेश मीणा (50) को टक्कर मार दी, जिससे वह ब्रिज से 30 फीट नीचे जा गिरे और उनकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम को इंदौर-नागपुर रोड पर हुई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। मुकेश के भतीजे आकाश ने मौके पर उन्हें पहचान कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश कर रही है।