BREAKING NEWS

Latest News

उज्जैन की वैदिक घड़ी तकनीक का व्यावसायिक संस्करण वैश्विक स्तर पर जारी

उज्जैन में विकसित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की तकनीक अब ‘आरोहणम् वैदिक घड़ी’ के पहले व्यावसायिक संस्करण के रूप में वैश्विक स्तर पर पहुंच रही है। यह डिजिटल इंस्टालेशन स्थानीय सूर्योदय और खगोलीय गणनाओं के आधार पर वास्तविक वैदिक समय, तिथि, नक्षत्र और पंचांग को रियल टाइम में प्रदर्शित करती है। आरोह श्रीवास्तव द्वारा विकसित, इसे एयरपोर्ट, होटल, संग्रहालय और मंदिरों सहित विभिन्न संस्थानों में स्थापित किया जाएगा। शुरुआती चरण में 108 फाउंडर एडिशन तैयार किए जाएंगे, जिनकी कीमत 2.49 लाख रुपये है। पहला ऑर्डर लखनऊ के लेटे हनुमान मंदिर से मिला है।